खगौल: दानापुर में बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न
रविवार को दोपहर करीब एक बजे दानापुर में बहुजन समाज पार्टी जोन-3 की ओर से एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी को मजबूत करने एवं संगठन विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना के उद्देश्य, पार्टी को वोट देने के कारण तथा बिहार में संगठन को मजबूत करने की रणनीति जैसे विषयों पर विस्तार से