सासाराम: ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, बरामद किए गुम मोबाइल
गुरुवार को शाम करीब 5 बजे रोहतास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत सराहनीय कार्य किया गया। इस अभियान के अंतर्गत गुम या चोरी हुए कई मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। पुलिस की इस पहल से आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ है। रोहतास पुलिस ने अपील की है