बेरो: जराटोली में जलमीनार बनी शोपीस, पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण
Bero, Ranchi | Jun 13, 2026 बेड़ो प्रखंड के कराँजी पंचायत स्थित जराटोली गांव में जलमीनार निर्माण के बाद भी आज तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन और जलमीनार बनने के बावजूद कई घरों में नल कनेक्शन नहीं मिला और कहीं पानी नहीं पहुंच रहा है। पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन व विभाग से योजना की जांच कर शीघ्र जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।