गम्हरिया: ज़मीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, थाने में शिकायत दर्ज
मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हुए हमले में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।