धनौरा: तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मंडी धनोरा रसूलपुर पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र में रसूलपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक बाइक से कहीं जा रहा था।