औरैया: सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू बोले, भाजपा सरकार ने प्रदूषण फैलाने का किया काम, सपाई पौधारोपण कर बचाएंगे पर्यावरण
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ प्रदूषण फैलाने का काम किया है। वहीं सपा अब पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण को बचाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान बचाने के लिए कार्य कर रही है।