बोध गया: बोधगया के श्री जगरनाथ मंदिर का पट 15 दिनों तक रहेगा बंद,16 जुलाई को निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा
Bodh Gaya, Gaya | Jun 30, 2026 बोधगया के प्राचीन श्री जगरनाथ मंदिर में देव स्नान के बाद 15 दिनों के लिए मंदिर का पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद रहेगा।न्यास समिति के सचिव राय मदन किशोर ने मंगलवार की सुबह 11 बजे बताया कि 14 जुलाई को मंदिर का पट खोला जायेगा।इस अवसर पर विशेष पूजा अर्चना के साथ भगवान को 56 भोग अर्पित किया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन होगा।