बरवाडीह: बरवाडीह में करोड़ों की टाउन लीज जमीन पर 'चार एग्रीमेंट का खेल', कब्जे की होड़ से मचा बवाल
बरवाडीह (लातेहार): प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल से सटी टाउन लीज की करोड़ों रुपये मूल्य की खाली जमीन (खाता संख्या 190, प्लॉट 1586) पर कब्जे को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। अंचलाधिकारी के निर्देश पर जमीन की मापी कराई जा रही है, लेकिन मापी शुरू होते ही पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका और गहरा गई है।