सिकराय: राज्य स्तरीय एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता आज मॉडल स्कूल में
Sikrai, Dausa | Sep 30, 2026 स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सिकराय में प्रदेश के 134 मॉडल स्कूलों के करीब 400 छात्र-छात्राएं आज एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सुबह 7:30 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में निबंध लेखन, एकल गायन समेत कई गतिविधियां होंगी।