केसली: विधान समापन पर रजत रथ पर श्री जी की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली
Kesli, Sagar | Jan 13, 2025 नगर में मुनि योगसागर के संसंघ सानिध्य में विगत 8 दिनों से चल कल्पद्रम महामंडल विधान के समापन पर विशेष अभिषेक पूजन उपरांत विश्व शांति हेतु ऋद्धि मंत्रों के साथ इंद्र इंद्राणी ने हवन कुंड में आहुतियां देकर मंडल विर्सजन किया, मुनि योगसागर ने सकल दिगंबर जैन समाज को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी के भावों ने साकार रूप लिया है ।