मीनापुर: नूर छपरा गांव में एक मजदूर का शव पहुंचते ही परिवार में मची चीख पुकार, हैदराबाद में संदिग्ध हालत में हुई थी मौत
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के नूर छपरा गांव में एक मजदूर का शव बुधवार दोपहर करीब एक बजे में पहुंचते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक का पहचान 35 वर्षीय उमेश पासवान बताया गया है। मृतक का परिजनों ने बताया कि उमेश पासवान हैदराबाद में रहकर मजदूरी करते थे रविवार को उनका संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।