करेड़ा: करेड़ा में दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल
करेड़ा कस्बे में बीज गोदाम के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया तथा दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।