राजस्थान फेस्टिवल के नोडल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान दिवस पर 30 मार्च को रेलवे स्टेशन पर देशी-विदेशी पर्यटको का तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया । वहीं प्रातः 9 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव कलेक्ट्रेट परिसर से लोक कलाकारों की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।