मुंगेर: मुंगेर में चलती कार में लगी आगः चालक और बुजुर्ग महिला ने कूदकर बचाई जान, वाहन हुआ राख; शॉर्ट सर्किट की संभावना
Munger, Munger | Jun 21, 2026 मुंगेर के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार को बांक-सफियासराय मुख्य मार्ग पर नौलखा गांव के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन जलकर राख हो गया। हालांकि, कार में सवार चालक और एक बुजुर्ग महिला ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के मुताबिक, कार में सवार दोनों व्यक्ति कासिम बा