20 अप्रैल को वाराणसी आरटीसी में पासिंग आउट परेड, 491 महिला आरक्षी होंगी शामिल
Sadar, Varanasi | Apr 11, 2026 वाराणसी। शिव की नगरी काशी की पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहीं 491 महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में पहुंच गया है। 20 अप्रैल को होने वाली पासिंग आउट परेड के बाद ये सभी प्रशिक्षु उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन जाएंगी। योगी सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित इन महिला कांस्टेबलों को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।