कतरीसराय: कतरीसराय में बारिश के दौरान कतरपुर स्कूल बना तालाब,जलजमाव से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र में हुई बारिश ने कई सरकारी विद्यालयों की बदहाल स्थिति उजागर कर दी। प्राथमिक विद्यालय कतरपुर में थोड़ी सी बारिश के बाद ही पूरा परिसर जलमग्न हो गया और विद्यालय तालाब जैसा नजर आने लगा। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे प्रधान शिक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहती है।