अमानगंज: स्वच्छता को लेकर नगर परिषद अमानगंज का जागरूकता अभियान
Amanganj, Panna | Jun 18, 2026 अमानगंज। नगर परिषद अमानगंज द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 7, 8, 9, 10 एवं 13 में विशेष जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईईसी गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए प्रेरित किया गया।