चीनोर: राजन मंदिर के पास चार पहिया बाहर की टक्कर से बाइक चालक गंभीर घायल
करहिया मेन रोड स्थित राजन मंदिर के पास हुई दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर घायल। अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। बाइक चालक गिरकर गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया।