कौंच: ग्राम परैथा में खेत में गेहूं की पराली में लगी आग से मची अफरा-तफरी, किसानों ने ट्रैक्टर से बुझाई आग
Konch, Jalaun | Apr 7, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परैथा में मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे एक किसान के खेत में गेहूं की पराली में भीषण आग लग गई, वही अज्ञात कारणों से लगी अचानक आग से किसानों में अफरा-तफरी मच गई, वही तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की पकी गेहूं की फसल खतरे में पड़ गई, फिलहाल किसानों ने ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों से खुद ही आग पर काबू पाया है।