शिवपुरी नगर: स्मार्ट बाजार में नकली चाय पत्ती मिलने पर हंगामा, बच्चों की तबीयत बिगड़ने का आरोप, वीडियो वायरल
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत झांसी तिराहा स्थित 'स्मार्ट बाजार' (रिलायंस रिटेल) में बुधवार देर 7 बजे शाम जमकर हंगामा हुआ। एक जागरूक ग्राहक ने स्टोर प्रबंधन पर नकली चाय पत्ती बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि इस चाय को पीने के बाद उनके परिवार के बच्चों को उल्टियां हुईं और स्वास्थ्य बिगड़ गया।