मिर्ज़ापुर: बसेवरा गांव के सामने ऑटो और बाइक की टक्कर में ऑटो पलटने से एक दर्जन से अधिक स्कूल के बच्चे हुए घायल
जिगना थाना क्षेत्र की बसेवरा गांव के सामने ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर में ऑटो पलटने से एक दर्जन से अधिक स्कूल के बच्चे घायल हो गए। ऑटो में एक निजी विद्यालय के बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे कि बसेवरा गांव के सामने बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। प्रभारी निरीक्षक जिगना शैलेश कुमार राय ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।