कामडारा: भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दोपहर होते ही सड़कें हुईं वीरान
Kamdara, Gumla | May 25, 2026 कामडारा प्रखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। दोपहर होते-होते बाजार और सड़कें लगभग वीरान नजर आने लगती हैं। केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं तपती गर्मी और उमस से बच्चों में खुजली और दाने निकल आए हैं।