कर्वी: चित्रकूट के कपसेठी में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर शराब और 600 किलो लहन किया नष्ट
चित्रकूट के कर्वी थाना क्षेत्र स्थित कपसेठी में आबकारी विभाग ने शनिवार दोपहर 3 बजे को छापेमारी कर 40 लीटर अवैध शराब बरामद की तथा 600 किलोग्राम लहन नष्ट कराया। कार्रवाई जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में हुई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत तीन अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।