माण्डलगढ़: बिजौलिया में गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री परिवार के सैंकड़ों सदस्यों की बैठक आयोजित हुई
बिजौलिया में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आज गायत्री परिवार के सैंकडों सदस्यों की एक बैठक मंगलवार को शाम पांच बजे आयोजित हुई। व्यवस्थापक भंवर लाल बागड़ी ने बताया-शाहपुरा स्थित धानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आगामी 12 नवंबर को होने वाले खटीक समाज विवाह सम्मेलन में पाणिग्रहण संस्कार की जिम्मेदारी बिजौलिया गायत्री परिवार को दी गई है।