कांट क्षेत्र के चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद जनपद लौटे ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने सीधे पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को भरोसा दिलाया कि घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।