मनेर: मनेर दरगाह के पास कार्यपालक पदाधिकारी और नगर सभापति की देखरेख में सहयोग शिविर का आयोजन
Maner, Patna | Jun 2, 2026 मनेर नगर परिषद क्षेत्र के दरगाह के पास कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन और नगर सभापति विद्याधर विनोद सिंह के देखरेख में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष पहुंचकर अपनी समस्याओं को अधिकारियों और कर्मियों के समक्ष रखा। लोगों की समस्याओं को हर संभव मदद करने का भरोसा अधिकारी और कर्मियों ने दी।