राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे संयुक्त निदेशक डा० विनोद अग्रवाल ने जनपद में चल रहे आईडीए अभियान 2026 का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिवरामपुर के रेहुंटिया व पहाड़ी ब्लॉक के बूढ़ा सेमरवार गांव में टीमों के कार्यों की समीक्षा की। अब तक 7,79,956 लक्षित आबादी में से 6,17,587 लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है।