बारुन: जेडीयू ने 'शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ' की कमान पुनः सुनील कुमार को सौंपी
बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस फेरबदल और नई नियुक्तियों की सूची में एक महत्वपूर्ण नाम सुनील कुमार का है, जिन्हें पार्टी ने एक बार फिर से 'शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ' के प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।