हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने 20 किलो 362 ग्राम डोडा पोस्त के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई
जंक्शन थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से करीब 20.362 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, एसआई गजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम गश्त पर थी।