बख्शी का तालाब: बंद फैक्ट्री में पेड़ से लटका मिला चाय दुकानदार का शव, इलाके में मची सनसनी
लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के गोसाइनपुरवा मजरा देवरी रुखारा गांव में सुबह एक चाय दुकानदार का शव बंद पड़ी फैक्ट्री परिसर में आम के पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रेमचंद गोस्वामी (50) के रूप में हुई, जो देवरी रुखारा क्रॉसिंग के पास चाय और समोसे की दुकान चलाते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।