जशपुर: बर्ड फ्लू अलर्ट: जशपुर में जिला सहित 8 विकासखंडों में RRT गठित, सतर्क रहने की अपील की गई
जशपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए एक जिला स्तरीय और 8 विकासखंड स्तरीय रेपिड रिस्पांस टीम (RRT) का गठन किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में की गई है। मंगलवार की दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार गठित टीमों का मुख्य उद्देश्य बर्ड फ्लू के संभावित प्रकोप