शामगढ़: शामगढ़ थाने में साहूकार संगठन ने पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के नाम ज्ञापन दिया, रखी अपनी मांग
शामगढ़ थाने में मेलखेड़ा से साहूकार संगठन के कुछ लोग पहुंचे और उनके द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र को दिया गया।उनसे सुरक्षा की मांग करते हुए बताया कि कुछ दिनों से सोना चांदी के भाव बढ़ने के कारण ,कुछ लोग अनावश्यक आकर गिरवी पड़ी रकमों को छुड़वाने की बात करते हैं। और अनावश्यक रूप से व्यापारियों पर दबाव बनाते है।