अमरोहा: अमरोहा एसपी की चेतावनी, क्राइम पर हर हाल में लगाना होगा अंकुश, कई थाना प्रभारियों को कुर्सी जाने का सता रहा डर
Amroha, Amroha | Apr 24, 2026 अमरोहा पुलिस महकमे में सख्ती का माहौल देखने को मिल रहा है। जनपद अमरोहा में बढ़ते अपराधों को लेकर एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। अपराध नियंत्रण को लेकर हुई क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी हालत में अपराध पर अंकुश लगाया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।