सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी के मामले में सदर बाजार क्षेत्र से दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लैपटॉप व ₹500 बरामद
थाना सदर बाजार पुलिस ने 29 अप्रैल को दर्ज चोरी के मामले का सफल अनावरण गुरुवार शाम 5:00 बजे किया है। वादी के घर से चोरी हुए लेनोवो लैपटॉप व जेबीएल स्पीकर के मामले में अभियुक्त गौरव कुमार (मवी खुर्द) व बन्टी कुमार (शिवाजी नगर) को सैल्फी पॉइंट पार्क, दिल्ली रोड के पास गिरफ्तार किया गया। कब्जे से लेनोवो लैपटॉप व 500 रुपये नगद बरामद किया।