इटावा: जसवंतनगर इलाके में शौचक्रिया के दौरान रिटायर्ड फौजी की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Apr 7, 2025 जसवंतनगर इलाके के लकूपूरा निवासी रिटायर्ड फौजी महेश सिंह (62) की सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। नवरात्र में वह अपने घर पर 9 दिन से देवी जागरण और भंडारा का कार्यक्रम चल रहा था। वह सुबह तड़के शौच क्रिया के लिए गए थे, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोपहर 1 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।