इटावा: रजपुरा गांव में युवक ने विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, भाई ने पहुंचाया जिला अस्पताल
Etawah, Etawah | Apr 7, 2025 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा गाँव के रहने वाले राहुल पुत्र पुरन सिंह ने रविवार रात विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं हालात बिगड़ने पर उनके भाई सोनू उन्हें आनन-फानन में उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु किया और पुलिस को मामले की जानकारी दी हैं।