हरिहरगंज: हरिहरगंज जय दुर्गे हीरो शोरूम में नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 हुआ लॉन्च, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर राइडिंग अनुभव
हरिहरगंज शहर के पुरानी बस स्टैंड स्थित एनएच-139 किनारे अवस्थित एम/एस जय दुर्गे ऑटो हीरो शोरूम में शुक्रवार के शाम 5 बजे हीरो मोटोकॉर्प की नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 का लॉन्च किया गया। कार्यक्रम के अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने केक काटकर तथा नई बाइक का अनावरण कर मॉडल को लॉन्च किया गया।