नोखा: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा पुलिस ने की कार्रवाई, स्मैक तस्कर किया गिरफ्तार
Nokha, Bikaner | May 7, 2026 बीकानेर पुलिस के “ऑपरेशन नीलकंठ” अभियान के तहत नोखा पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में की गई। जानकारी के अनुसार सीआई अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रायसर रोड मोहल्ले में दबिश देकर विक्रम बिश्नोई को गिरफ्तार किया।