गुण्डरदेही: नगर पंचायत पलारी के पहले चुनाव में 96.10% मतदान, महिलाओं ने अधिक किया मतदान, चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
बालोद जिले की नवगठित नगर पंचायत पलारी में पहली बार हुए आम निर्वाचन सहित जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन सोमवार को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न ढंग से संपन्न हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत पलारी में कुल 96.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।