राठ: जराखर गांव में पड़ोसी से विवाद के दौरान घायल हुई महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, लाठी से घायल करने का आरोप
Rath, Hamirpur | May 19, 2026 राठ तहसील के मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव में पड़ोसी से हुए विवाद में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आज मंगलवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।