बेहट: पुलिस ने शाकरोर तिराहे से लूट के मुकदमे के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लूट के मुकदमे मे फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को शाकरोर तिराहे से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से लूट की 2280 रुपए की नकदी बरामद हुई है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने नदीम पुत्र युसूफ निवासी ग्राम शाहपुर बताया है l अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है l