मिर्ज़ापुर: जिला बदर होने के बावजूद जिले में रह रहे जिला बदर अपराधी को कोतवाली शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
बताते चले की सोमवार की शाम 4:00 बजे उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र से जिला बदर अभियुक्त रियाज पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी तरकापुर थाना कोतवाली शहर जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जिला बदर अभियुक्त जनपद में लूक छुपकर निवास कर रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया