मिर्ज़ापुर: कुंभ मेले के दृष्टिगत एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने विंध्याचल में अतिक्रमण हटवाया
कुंभ मेले के दृष्टिगत एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे विंध्याचल में अतिक्रमण हटवाया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी देते हुए उन्होंने सड़क मार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान विंध्याचल पुलिस दुकानदारों को डांट फटकार भी लग रही थी।