मिर्ज़ापुर: कठिनई गांव से चोरी की बेसकीमती मूर्ति बरामद करने के बाद प्रधान संघ और ग्रामीणों ने पड़री थानाध्यक्ष को किया सम्मानित
कठिनई गांव से चोरी राम, लक्ष्मण और सीता की बेशकीमती मूर्ति बरामद करने के बाद पड़री थानाध्यक्ष को प्रधान संघ और ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर 3:00 बजे सम्मानित किया। 13 जनवरी को अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड रुपए थी चोरी हो गई थी। पुलिस ने तीन दिनों के अंदर ही मूर्ति को बरामद कर लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष को सम्मानित किया गया।