चिड़ावा: चिड़ावा में जर्जर हवेली का मलबा कार पर गिरा, सीसीटीवी में कैद हुआ भयावह मंजर
चिड़ावा कस्बे के वार्ड नं 20 में बुधवार सुबह एक जर्जर हवेली का प्लास्टर गिरने से नीचे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय कार में कोई मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कार के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हवेली का मलबा कार पर गिरता दिखाई दे रहा है।