अरवल: अरवल भाजपा कार्यालय में अम्बेडकर जयंती की तैयारी बैठक, भव्य कार्यक्रमों का ऐलान
Arwal, Arwal | Apr 7, 2026 भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की, मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व बिहार बाल श्रमिक आयोग उपाध्यक्ष अरविंद सिंह रहे। प्रदेश निर्देशानुसार 13 अप्रैल को बाबासाहेब प्रतिमा पर सफाई अभियान व दीपोत्सव कार्यक्रम का ऐलान किया गया।