धार: धार जिले के धामनोद में तहसीलदार की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर बैठक संपन्न हुई
Dhar, Dhar | Nov 22, 2025 धार जिले के धामनोद में आईटीआई परिसर में शनिवार को तहसीलदार कुणाल अवास्या की अध्यक्षता में एसआईआर संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तहसीलदार के साथ सोहन अलावा, दीपक निमाड़े और सीएमओ माया मंडलोई भी उपस्थित थे। तहसीलदार ने विभिन्न समस्याओं, शिकायतों और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की।