धार: धार के राजवाड़ा क्षेत्र में शिवाय मोबाइल गैलेक्सी पर शुक्रवार-शनिवार की रात हुई चोरी
Dhar, Dhar | Nov 22, 2025 धार के राजवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को शिवाय मोबाइल गैलेक्सी पर चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोर की हर हरकत साफ नजर आ रही है।दुकान संचालक राहुल पिता जगदीश सिसोदिया ने बताया कि अज्ञात चोर ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुकान का ताला तोड़ा और शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया।