बालोद: नेवारीकला में पति के कम प्यार से नाराज पत्नी ने खाट पर सो रही सौतन की खाट के पाए से की हत्या, फिर आरी से काटा गला
Balod, Balod | Jun 30, 2026 बालोद जिले में सौतन को पति का ज्यादा प्यार मिलने से नाराज पहली पत्नी ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी महिला ने पहले खाट के लकड़ी के खुरे (बैट) से सो रही सौतन के गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए और जब उसे लगा कि वह मर चुकी है, तब गन्ना काटने वाली आरी से उसका गला रेत दिया। वारदात के बाद वह खून से सनी साड़ी बदलकर वापस घर लौट आई, ताकि किसी को उस पर शक न हो।