हुज़ूर: टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों में दहशत, 10 दिन में पांच गाय और भैंस का किया शिकार
Huzur, Bhopal | May 9, 2026 भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग दहशत में हैं। पिछले 10 दिनों में टाइगर 5 गायऔर भैंसों का शिकार कर चुका है। इस वजह से लोगों ने रात में रास्ता बदल लिया है। वे 5 से 6 किलोमीटर घूमकरआना-जाना कर रहे हैं। कनेरा गांव और उससे जुड़े करोंद खुर्द, कड़ैया, छापर,अगरिया, मुगालिया कोट और चांचड़ में टाइगर का मूवमेंट देखा गया है।